Nainital: आयुक्त दीपक रावत की पहल रंग लाई, पीड़ित को वापस मिले 15.50 लाख रुपये

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी। भूमि खरीद से जुड़े विवाद में फंसे एक व्यक्ति को आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद उसकी 15 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि वापस मिल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्थित आस्था विहार पॉलीशीट निवासी संजय जनोटी ने भीमताल के ढूंगसील क्षेत्र निवासी पुष्पा पांडे से भूमि क्रय के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत संजय जनोटी ने गूगल पे के माध्यम से 15.50 लाख रुपये की धनराशि संबंधित पक्ष के खाते में हस्तांतरित कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 जुलाई 2025

हालांकि भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रास्ते को लेकर विवाद सामने आ गया, जिसके चलते सौदा आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद संजय जनोटी ने अपनी जमा धनराशि वापस मांगी, लेकिन रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  GYAN मॉडल पर आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, बजट में गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया। विस्तृत सुनवाई और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच धनराशि वापसी को लेकर सहमति बनी। आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में पुष्पा पांडे ने बैंक माध्यम से पूरी 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि संजय जनोटी के खाते में वापस जमा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  विनय त्यागी फायरिंग मामला: लापरवाही पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राशि वापस मिलने पर संजय जनोटी ने आयुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की पहल से उन्हें न्याय मिला और लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो सका।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page