Uttarakhand: एक हफ्ते पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, शुक्रवार सुबह चाकुओं से गोदकर कर दी मोबाइल कारोबारी की हत्या

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। एक सप्ताह पहले जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन इसके बावजूद मोबाइल कारोबारी की जान नहीं बच सकी। शुक्रवार सुबह रुद्रपुर के जगतपुरा में चार हमलावरों ने मोबाइल शॉप संचालक नितेश जोहरी (36) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में उनका छोटा भाई दिनेश और दुकान का कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। वारदात के बाद चारों हमलावर फरार हो गए।

पहले कर्मचारी को पीटा, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में ‘अनवया’ की भव्य प्रस्तुति, रामायण के आदर्शों से विद्यार्थियों को दिया संस्कारों का संदेश

जानकारी के मुताबिक, जगतपुरा निवासी नितेश जोहरी पुत्र कमलेश जोहरी घर में ही मोबाइल की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कशिश के साथ पहले मारपीट की गई। इस दौरान उसका सिर फट गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी बीच चार लोग मौके पर पहुंचे और नितेश समेत वहां मौजूद लोगों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोल्ज्यू मंदिर के स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को लगेगी जागर, 11 को होगा विशाल भंडारा

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले नितेश का पड़ोस में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। नितेश ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी थी। अब कुछ ही दिन बाद उनकी हत्या की वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह हमला उसी विवाद का नतीजा है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कैथ लैब के घटिया निर्माण पर सांसद अजय भट्ट ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

पत्नी और मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और फरार हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। नितेश अपने पीछे पत्नी पार्वती देवी और पुत्री लक्षिता को छोड़ गए हैं। जिस परिवार में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page