उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…22 डिप्टी कलेक्टरों समेत 24 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सिविल सेवा के 22 डिप्टी कलेक्टरों समेत 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। शासन के इस फैसले से कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्मिक विभाग के अनुसचिव टीएच खान की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, अपर्णा ढौंढियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। जबकि मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं निगरानी, पंतनगर के साथ ही पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में गरजा विपक्ष...टेबल पलटी, माइक तोड़े, सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

इन जिलों में बदले गए डिप्टी कलेक्टर

शासन ने राजकुमार पांडेय, अभय प्रताप सिंह और मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। नैनीताल जिले में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडेय और अमृता शर्मा को तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजन' प्रदर्शनी की धूम, बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाई प्रतिभा

हरिद्वार में कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मेडिकल किट में गड़बड़ी मिलने पर दो बसों के चालान

पहाड़ के जिलों में भी नई तैनाती

अन्य जिलों में जयबीर सिंह और बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी, देवानंद को पौड़ी और नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी, सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग तथा कृष्णा त्रिपाठी को चमोली में तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page