Nainital: स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मेडिकल किट में गड़बड़ी मिलने पर दो बसों के चालान

खबर शेयर करें

नैनीताल। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में संचालित स्कूल बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान किसी भी स्कूल बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने भीमताल और भवाली क्षेत्र में संचालित छह स्कूल बसों की सघन जांच की। अभियान एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चेकिंग के दौरान सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, लेकिन दो स्कूल बसों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। एक बस में मेडिकल किट मौजूद नहीं थी, जबकि दूसरी बस में रखी दवाइयां एक्सपायर पाई गईं।

इन खामियों के चलते दोनों स्कूल बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया
Ad

You cannot copy content of this page