Uttarakhand: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उनकी बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई। तीनों मृतक हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा देर रात होने के कारण इसकी जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गंगोत्री दर्शन को निकले सात यात्रियों की कार खाई में समाई, पांच की मौत, दो लापता

गुरुवार सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर खाई में गिरे दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम सुबह करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मेडिकल किट में गड़बड़ी मिलने पर दो बसों के चालान

खाई करीब 400 मीटर गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गिल-अय्यर की चल रही रिकवरी, मोर्ने मोर्कल ने दी अपडेट-वनडे में यशस्वी को मिल सकता है मौका
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page