गिल-अय्यर की चल रही रिकवरी, मोर्ने मोर्कल ने दी अपडेट-वनडे में यशस्वी को मिल सकता है मौका

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कप्तान शुभमन गिल और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दोनों खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं और टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

गिल की गर्दन की चोट में सुधार
कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में चोट लगी थी। मोर्कल ने बताया“मैंने दो दिन पहले शुभमन से बात की थी। वह ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम ही अंतिम अपडेट देगी, लेकिन उनकी रिकवरी सही दिशा में है।”

श्रेयस अय्यर ने शुरू किया रिहैब
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान स्प्लीन इंजरी की वजह से बाहर हुए श्रेयस अय्यर ने अब रिहैब शुरू कर दिया है। मोर्कल ने कहा—
“श्रेयस भी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वह स्वस्थ हैं और वापसी की तैयारी में जुटे हैं।”

वनडे में यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल किए जाने की संभावना है।
लेकिन नंबर-4 की पोज़िशन अभी भी चर्चा में है।

  • ऋषभ पंत और
  • तिलक वर्मा
    इस स्लॉट की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मासूम हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी निखिल जोशी गिरफ्तार

मोर्कल बोले—नई फॉर्मेट से मिलेगा नया फोकस
मोर्कल ने कहा कि व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में बदलाव से टीम को नए सिरे से फोकस करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा— “साउथ अफ्रीका एक आत्मविश्वासी और खतरनाक टीम है। हमें शुरुआत मजबूत करनी होगी और अगले दो दिन तैयारी में लगेंगे। पिछले कुछ हफ्तों को पीछे छोड़कर दमदार क्रिकेट खेलने की जरूरत है।”

टेस्ट सीरीज हारने बाद अब बदले का मौका
भारत हाल ही में साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज 0-2 से हार चुका है। अब टीम 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक तीन वनडे खेलेगी और उसके बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। इस सीमित ओवरों की सीरीज में भारत मेहमान टीम से बदला लेने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जी-7 से पहले ट्रंप-कतर अमीर की अहम मुलाकात, ईरान समझौते और पश्चिम एशिया की सुरक्षा पर चर्चा
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page