उत्तराखंड: यहां स्कूल परिसर के पास अध्यापक का जला हुआ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकासखंड के जीआईसी कुनीगाड़ में एक अध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह विद्यालय परिसर के पास शिक्षक का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर संभव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather:  बारिश-बर्फबारी के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से देख रही है। वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों और विद्यालय के स्टाफ में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

You cannot copy content of this page