Weather Update: उत्तराखंड में मौसम रहेगा मेहरबान…आज भी बारिश-बर्फबारी के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अंकिता हत्याकांड की CBI जांच को राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने बताया जनदबाव की जीत

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चल सकता है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव...मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच मौसम में आया यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का यह रुख अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और समय-समय पर बारिश, गर्जन तथा तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-इज़राइल निर्णायक बढ़त के करीब, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

चारधाम यात्रा मार्गों पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page