Uttarakhand: नीट-यूजी पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

खबर शेयर करें

देहरादून। नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को केवल अपना नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

राज्य सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आर्थिक और परिवहन संबंधी परेशानी से राहत देना है। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, 23 लाख छात्रों की परीक्षा दोबारा होगी

जारी आदेशों के अनुसार यह सुविधा केवल उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगी। अभ्यर्थी नीट (यूजी)-2026 के प्रवेश पत्र के आधार पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा केवल परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, सिद्धदोष कैदी की टॉयलेट सीट से स्मार्ट वॉच व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

सरकार की ओर से निर्धारित व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से दो दिन पहले से लेकर परीक्षा के दिन तक अपने गृह जनपद अथवा वर्तमान निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद दो दिन तक परीक्षा केंद्र से अपने गृह स्थान या वर्तमान निवास तक वापसी यात्रा का लाभ भी मुफ्त में मिलेगा।

सरकार के इस निर्णय से दूरदराज पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा देने आने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। परिवहन व्यय की चिंता कम होने से अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 19 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से पकड़ा

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बस परिचालकों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि पात्र अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार के इस कदम को छात्रों और अभिभावकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page