चमोली हिमस्खलन अपडेट: रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकाला, 5 की तलाश जारी

खबर शेयर करें

चमोली। दुर्गम माणा क्षेत्र में बर्फ में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से जारी है। अब तक 50 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि पांच श्रमिकों की तलाश जारी है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल कठिन हालात में भी लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही शेष श्रमिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान युद्ध खत्म करने पर बनी सहमति, अमेरिका नहीं करेगा नए हमले, हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का भी दावा

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, पीआरओ डिफेंस देहरादून ने जानकारी दी कि अब तक 47 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्यवश, एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और फर्जी IB ID... तिकोनिया में खुला फर्जी अधिकारी का राज, एयरगन के साथ गिरफ्तार

आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में सरकारी फरमानों को ठेंगा दिखा रहे चिकित्सक, मरीजों को निजी अस्पताल भेजकर लगा रहे हजारों की चपत

You cannot copy content of this page