उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 117 नए सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी तैनाती

खबर शेयर करें

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 117 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिल गए हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची में शामिल इन चयनित सीएचओ की सूची विभाग को सौंप दी है। इन चयनित सीएचओ को जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित वेलनेस सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय से अतिरिक्त सीएचओ की मांग की गई थी।

इसके तहत विश्वविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची से चयनित 117 सीएचओ की जनपदवार सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी। चयनित अभ्यर्थियों में अल्मोड़ा और हरिद्वार से 16-16, बागेश्वर और चमोली से 7-7, देहरादून और नैनीताल से 15-15, पिथौरागढ़ और टिहरी से 12-12, उधमसिंह नगर से 6, उत्तरकाशी से 5, रुद्रप्रयाग से 4 और चंपावत से 2 सीएचओ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मंगल पड़ाव के पास वर्षों पुराने शिव मंदिर में चोरी से हड़कंप, दानपात्र-अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और तांबे का लोटा ले गए चोर

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले विभाग ने 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती की थी, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी के पद पर होने से सीएचओ के पद खाली हो गए थे, जिन्हें अब भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके को फिर दिया RPI में आने का न्योता, बोले- युवाओं की जरूरत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेलनेस सेंटरों पर शत प्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page