Nainital: दुदुली के पास खाई में गिरी मैक्स…महिला समेत दो की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद के धारी ब्लॉक अंतर्गत दूदूली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हल्द्वानी से दूदूली जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई हरिराम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लेकर लंदन तक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता का जादू

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK04TA1446 में कुल छह लोग सवार थे। दूदूली के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे मैक्स खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब और जुए का बोलबाला, पुलिस-प्रशासन दावों पर उठे सवाल

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र और हरीश चंद्र बेलवाल को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में दिनेश चंद्र (48), वाहन चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17) और सुभाष बेलवाल (13) शामिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में पड़े युवक को मिली ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का भावुक फैसला

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page