Haldwani: पशु चिकित्सा विभाग के चालक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग के एडीओ कार्यालय में तैनात एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीलीकोठी शिवपुरम निवासी मकान मालिक आकाशदीप भट्ट ने रविवार को 112 पर सूचना दी कि उनका किरायेदार जयप्रकाश (45), पुत्र स्वर्गीय गंगाराम आर्य, निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर (चोरगलिया) कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर जयप्रकाश बेड पर उल्टे पड़े मिले। कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लटका हुआ था और उनके गले पर निशान पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बंद, जयकारों से गूंज उठा मंदिर

घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के रामनगर में व्यस्त होने के कारण मौके का विस्तृत निरीक्षण बाद में किया जाएगा। कमरे से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीजेरियन में लापरवाही से प्रसूता की मौत, पति ने डीएम से की शिकायत

परिजनों के मुताबिक, जयप्रकाश हाल ही में परिवार के साथ छड़ायल में अपनी साली की शादी में गया था, जहां किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह शनिवार शाम ही नाराज होकर किराये के कमरे में लौट आया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे परिजन जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नववर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी, कुल 25 छुट्टियां

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page