दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, अगले 4 दिन भी राहत के आसार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर के शहरों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं धूल भरी आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

मौसम विभाग ने पहले ही 30 मार्च को बादल छाने और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया था, जो सटीक साबित हुआ। अचानक बदले मौसम से तापमान में भले ज्यादा गिरावट नहीं आई, लेकिन गर्मी से जरूर राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  किश्तवाड़ में कुदरत का कहर: बादल फटने से अब तक 65 की मौत, 75 लापता

पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मार्च को भी आसमान में बादल बने रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

1 अप्रैल को भी बादल छाए रहने के आसार हैं और तापमान 31 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 2 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली आपदा: सगवाड़ा से लापता युवती का शव बरामद, 11 घायल, एक अब भी लापता

3 अप्रैल को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इस दिन बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान अधिकतम 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च में मौसम का यह असामान्य बदलाव पश्चिमी विक्षोभों की सक्रिय श्रृंखला के कारण है। ये विक्षोभ इस बार सामान्य से कम ऊंचाई पर सक्रिय हैं, जिससे उनका असर ज्यादा गहरा देखने को मिल रहा है। इसी कारण तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी जैसी स्थितियां बन रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: व्यापारियों को बड़ी राहत...महापौर की पहल पर किराया निर्धारण में बदलाव, निर्माण अनुमति प्रक्रिया भी हुई आसान

हालांकि, मौसम में इस उतार-चढ़ाव के बावजूद तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ दिन राहत जरूर मिलने वाली है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page