Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन, 700 छात्रों ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल सप्ताह का भव्य समापन विजेता छात्रों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया। एक सप्ताह तक चले खेल महोत्सव में लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल सप्ताह के दौरान बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल और फन गेम्स सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल प्रशिक्षक एस.एस. कपकोटी, दीपक जोशी और रूपल बसेरा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  वन भूमि चिन्हीकरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ऋषिकेश में रेलवे ट्रैक जाम, गंगानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रही खड़ी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी-रुद्रपुर में फल-फूल रहा टैक्स चोरी का नेटवर्क...जिम्मेदार चुप, सरकार के दावों की खुली पोल

प्रधानाचार्य के साथ निदेशक रश्मि रौतेला और प्रशासक एस.सी. मिश्रा ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के अंतरिक्ष मिशन को मिली नई गति, केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 को दी मंजूरी

इस अवसर पर खेल प्रशिक्षकों के साथ ऋचा कर्नाटक, अनुराधा साह, गीता बोरा, ललित मोहन तिवारी, अंकिता जोशी, कैथरीन, नितिन पालीवाल, रमा पंत, निर्मला पांडेय, सुनीता तिवारी, धनेश्वरी बुधौरी, के.सी. पंत, पिंकी चौहान, ममता लोहनी सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page