Haldwani: अपराधियों का काल बनेगा ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’, संदिग्धों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देश पर जनपद नैनीताल में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  23 दिसंबर से नए प्रारूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26, 1.10 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा सत्यापन

बाहरी राज्यों और अन्य देशों से अध्ययन के लिए आए छात्र-छात्राओं का भी सत्यापन किया जाएगा। अल्पावधि के लिए ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की जांच संबंधित होटल या धर्मशाला से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, पहाड़ में ‘कीवीमैन’ के नाम से मिली थी पहचान

सर्विलांस पर रहेंगे संदिग्ध

अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Alert: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आम जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाहरी भाषा, भेष-भूषा, संदिग्ध गतिविधियों या किराये पर रहने वाले व्यक्तियों की असामान्य गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से स्थानीय पुलिस को दें।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page