उत्तराखंड: बारिश से हर्षिल घाटी में तेलगाड़ नदी उफान पर, बाजार और गांव खाली कराए गए

खबर शेयर करें

गंगोत्री घाटी। धराली के बाद हर्षिल में रविवार शाम को तेलगाड़ नदी अचानक उफान पर आ गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पूरे बाजार और गांव को खाली कराया। लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 30 नवम्बर 2025

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगाड़ में लगातार बड़े-बड़े बोल्डर आने से भागीरथी नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने और झील का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। दोपहर बाद तेज बारिश के कारण नदी का पानी गंगोत्री हाईवे पर जमा मलबे की ओर बहने लगा। इस दौरान कई बार पानी और मलबे की धाराएं आर्मी कैंप व भागीरथी नदी की ओर जाती देखी गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  न्यू ईयर 2026 से पहले वैश्विक अलर्ट, आतंकी खतरों के चलते कई देशों में जश्न रद्द, सुरक्षा अभूतपूर्व
Ad

प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत नदी किनारे स्थित होटलों, आवासीय भवनों, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस थाने को खाली करा दिया है। उधर, स्थानीय लोग बता रहे हैं कि धराली क्षेत्र में खीरगंगा का मलबा लगातार बहकर आता रहा, जबकि तेलगाड़ में फंसे बोल्डर और मलबा अब नीचे की ओर सरकने लगे हैं, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जीवन चेतना फाउंडेशन ने 23 मेधावी इंटर्न्स को किया सम्मानित, विधायक भगत बोले- युवा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page