Uttarakhand: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक को झपकी आने से हादसा, तीन घायल

खबर शेयर करें

देहरादून/हरिद्वार। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। माजरी ग्रांट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक डगमगाया और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ‘अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक’ के पोस्टर से सनसनी, सीसीटीवी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी राहत: ईरान ने खोला होर्मुज मार्ग, भारत समेत कई देशों के जहाजों को मिलेगी सुरक्षित एंट्री

पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026 बनाएगी नया रिकॉर्ड...30 लाख पंजीकरण पार, जीएमवीएन में 9 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

You cannot copy content of this page