उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 27 अगस्त से

खबर शेयर करें

देहरादून। हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के शेष 12 जिलों में ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच शपथ लेंगे। इस संबंध में पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने तिथियां जारी कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची राज्य की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ निर्यात

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 अगस्त को ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान शपथ लेंगे, जबकि इनकी पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। 29 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इनकी पहली बैठक 30 अगस्त को होगी। वहीं, 1 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ लेंगे और इनकी पहली बैठक 2 सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वननेस वन अभियान में हरियाली का संकल्प, हल्दूचौड़ नगर वन क्षेत्र में निरंकारी मिशन ने रोपे 1200 पौधे

सचिव पंचायती राज ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शपथ ग्रहण और पहली बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कराएं। इस बीच नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह का माहौल है।

You cannot copy content of this page