Uttarakhand: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, विरोध करने पर दी धमकी, कथित पत्रकार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और धमकियां भी दीं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर बताया कि रोहित छाबड़ा नामक व्यक्ति ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था। इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ओडिशा से रुद्रपुर आई इंटर्न की हत्या, शव बड़ौर नदी से बरामद, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रोहित छाबड़ा निवासी बालाजी अपार्टमेंट, वसुंधरा एनक्लेव, देहराखास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण
Ad

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को 40 वर्षीय रोहित छाबड़ा को देहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: स्वतंत्रता दिवस पर सिटी फॉरेस्ट में गूंजा हरियाली का संदेश, पुनर्नवा महिला समिति ने लगाए 50 फूलदार-फलदार पौधे

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिखा तेगवाल और कांस्टेबल अनोज राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page