Uttarakhand: युवक ने ब्लेड से गला काटकर दी जान, मानसिक तनाव की आशंका

खबर शेयर करें

खटीमा। नगर के भूड़ महोलिया क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना में 29 वर्षीय युवक ने टॉयलेट में जाकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सेना भर्ती...27 जुलाई से केआरसी में शुरू होगी मेगा रैली, अग्निवीर समेत कई पदों पर मिलेगा मौका

जानकारी के अनुसार भूड़ महोलिया निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह सोमवार को घर पर ही था। इसी दौरान वह अचानक घर के अंदर बने टॉयलेट में चला गया, जहां उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। कुछ ही देर बाद वह चिल्लाता हुआ बाहर आया और फर्श पर गिर पड़ा। उसके गले से लगातार खून बह रहा था।

परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ा भाई कमल दौड़कर मौके पर पहुंचा और कपड़ा लगाकर खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी रक्तस्राव हो चुका था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना 112 और 108 पर दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह, उपनिरीक्षक किशोर पंत और

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: संस्थागत प्रसव शत-प्रतिशत लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग का सघन जागरूकता अभियान तेज

उपनिरीक्षक भूपेंद्र रंसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर खड़े चार दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसने घर की छत से कूदने का भी प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया था।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page