Uttarakhand: रक्षाबंधन से पहले खूनी खेल…भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, बहनोई भी घायल

खबर शेयर करें

रुड़की। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में मंगलवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक भाई ने कथित तौर पर अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मार दी। करीब 20 मिनट के भीतर हुई दो वारदातों से शहर में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना में महिला के पति को भी गोली लगी। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पहली घटना प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और ई-रिक्शा रुकवाकर महिला पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 21 जनवरी 2026

घटना की सूचना कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में फैल गई। बीएसएम तिराहे, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

पहली वारदात के बाद सीधे दूसरी बहन के घर पहुंचा आरोपी

बताया जा रहा है कि पहली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा घर पर मौजूद थीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

इसी दौरान पुष्पा के पति संदीप भी बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लगातार दो स्थानों पर गोलीबारी की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इज़राइल तनाव चरम पर...भारत ने जारी किया हाई अलर्ट, भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

पारिवारिक विवाद की चर्चा, पुलिस ने शिकायत से किया इनकार

दोनों हत्याओं के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाई-बहनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक बहन पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली पहुंची थीं। हालांकि, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने ऐसी किसी शिकायत की जानकारी होने से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिलने की बात कही गई है। पुलिस घटना के कारणों, पारिवारिक विवाद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैर बिरादरी से प्रेम की सजा: पिता ने बेटी को गंगनहर में दे दिया धक्का, कांवड़ियों ने पकड़कर की धुनाई

रक्षाबंधन से पहले उजड़ गया परिवार

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले भाई द्वारा अपनी ही दो बहनों की हत्या किए जाने की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। जिस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते और आपसी स्नेह का प्रतीक देखने को मिलता है, उससे पहले हुई इस वारदात ने पूरे शहर को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर दोहरे हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page