UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, सितंबर से फरवरी तक परीक्षाओं की तैयारी तेज

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी करते हुए पूर्व में जारी विज्ञापनों की परीक्षाओं की तिथियां तय की हैं। इसके साथ ही कई नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की संभावित तारीख भी निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया का सिलसिला सितंबर 2026 से शुरू होकर फरवरी 2027 तक चलेगा।

आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। इसी दिन विज्ञापन संख्या-74 के तहत सर्वेक्षक की परीक्षा भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को SSP ने किया सम्मानित

इसके बाद सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित की गई है। 4 अक्टूबर को कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर के पदों के लिए परीक्षा होगी।

कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक के पदों की परीक्षा 11 अक्टूबर को प्रस्तावित है। वहीं साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी। लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और अनुदेशक के पदों की परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित की गई है। पर्यटन अधिकारी की परीक्षा एक नवंबर को होगी।

इन भर्तियों की भी तय हुई परीक्षा तिथि

विज्ञापन संख्या-79 के तहत सहायक लेखाकार की परीक्षा 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है। विज्ञापन संख्या-77 के तहत कृषि अर्हता वाले पदों की परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। वहीं विज्ञापन संख्या-78 के तहत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक के पदों की परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित की गई है। आयोग के अनुसार इन परीक्षाओं के साथ-साथ नई भर्तियों के विज्ञापन भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्या में होगा जल समाधि संस्कार

31 अगस्त से शुरू होगा नई भर्तियों का सिलसिला

नई भर्तियों में सबसे पहले इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन 31 अगस्त को जारी करने का प्रस्ताव है। इसकी परीक्षा 15 नवंबर 2026 को होगी। इसके बाद 7 सितंबर को वैयक्तिक सहायक भर्ती का विज्ञापन और 1 नवंबर को परीक्षा प्रस्तावित है।

वन निगम स्केलर भर्ती का विज्ञापन 8 सितंबर को जारी होगा। इसके लिए 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने का प्रस्ताव है। वहीं टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और बंदीरक्षक भर्ती का विज्ञापन 11 सितंबर को जारी किया जाएगा और इन पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर से प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ के भंडारे में मिलाई राख, आरोपी पुलिस कर्मी निलंबित...वीडियो वायरल

शिक्षक और तकनीकी पदों पर भी भर्ती

सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती का विज्ञापन 14 सितंबर को जारी होगा और परीक्षा 6 दिसंबर को प्रस्तावित है। आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 25 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

विज्ञान अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 16 अक्टूबर को और विशिष्ट अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 30 अक्टूबर को जारी होगा। इनकी परीक्षाएं क्रमश: 17 जनवरी 2027 और 24 जनवरी 2027 को प्रस्तावित हैं।

इसके बाद स्नातक अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 6 नवंबर को जारी होगा और परीक्षा 7 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। सबसे आखिर में सहायक विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन 16 नवंबर को जारी होगा, जिसकी परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित की गई है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण भर्ती कैलेंडर

भर्तीविज्ञापन की तारीखप्रस्तावित परीक्षा
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक31 अगस्त 202615 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक7 सितंबर 20261 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर8 सितंबर 202619 नवंबर से शारीरिक दक्षता
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक11 सितंबर 202627 दिसंबर से शारीरिक दक्षता
सहायक अध्यापक संस्कृत14 सितंबर 20266 दिसंबर 2026
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पद25 सितंबर 202613 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता वाले पद16 अक्टूबर 202617 जनवरी 2027
विशिष्ट अर्हता वाले पद30 अक्टूबर 202624 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता वाले पद6 नवंबर 20267 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी16 नवंबर 202621 फरवरी 2027
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page