कठुआ में मुठभेड़ जारी, 5 संदिग्ध आतंकवादियों को घेरा, दो जवान घायल

खबर शेयर करें

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के राजबाग थाना क्षेत्र के जुथाना के अंबा नाल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। पांच संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस दौरान हुई गोलीबारी में एसडीपीओ बॉर्डर कठुआ धीरज सिंह कटोच सहित एसओजी के दो जवान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बीडीएस दाखिले में नियमों की अनदेखी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 10 निजी डेंटल कॉलेजों पर 100 करोड़ का जुर्माना

पिछले चार दिनों से क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

इलाके की घेराबंदी मजबूत
सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादी उज्ज दरिया से सुफैन होते हुए जुथाना इलाके में पहुंचे थे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अलास्का में फिर कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों को देखा, तो मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page