किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, एआई से लैस आत्मघाती ड्रोन का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस आत्मघाती ड्रोन और अन्य उन्नत जासूसी उपकरणों का निरीक्षण किया।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, किम जोंग उन ने कहा कि आधुनिक युद्ध प्रणाली में मानव रहित उपकरणों और एआई तकनीक को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान किम ने नए जासूसी ड्रोन को भी परखा, जो दुश्मन के ठिकानों और गतिविधियों पर निगरानी रखने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इजरायल तनाव के बीच ट्रंप ने दी हमले की मंजूरी, अंतिम आदेश पर रोक

एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में एक ड्रोन को टैंक जैसे लक्ष्य पर हमला करते और विस्फोट करते दिखाया गया। किम अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बड़े आकार के ड्रोन के पास खड़े नजर आए। उन्होंने खुफिया जानकारी जुटाने, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग और हमले के लिए तैयार किए गए नए उपकरणों की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल के पहले दिन मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची - हालत गंभीर

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया के ये नए ड्रोन प्रोजेक्ट रूस के साथ उसकी बढ़ती सैन्य साझेदारी का हिस्सा हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध में अपने सैनिक भी भेजे हैं। अगस्त 2024 में भी किम ने आत्मघाती ड्रोन का परीक्षण देखा था और सेना को जल्द से जल्द इन्हें शामिल करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंडमान सागर में बड़ा हादसा: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 250 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका

उत्तर कोरिया की यह नई सैन्य तैयारी क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए नया खतरा पैदा कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page