नोएडा में दहेज के लिए दरिंदगी : पति ने बेटे के सामने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

नोएडा। दहेज के लिए इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आया है। यहां 21 अगस्त को एक युवक ने अपनी पत्नी को 35 लाख रुपये न लाने पर बेरहमी से पीटा और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। यह खौफनाक वारदात महिला के मासूम बेटे के सामने हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला में दर्दनाक हादसा... खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

पीड़िता की बहन ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीट डाला। किसी तरह पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली रैफर कर दिया गया। लेकिन 22 अगस्त को महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटी दूध से किडनी फेलियर का कहर, 48 घंटे में 4 बुजुर्गों की मौत, 12 की हालत नाजुक

परिजनों ने बताया कि नोएडा के रूपबास गांव निवासी राज सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी दो भतीजियों कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के दो भाइयों रोहित और विपिन से की थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दोनों बहनों से लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और न देने पर मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, मगर आरोपी अपनी जिद पर अड़े रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की भूरारानी कॉलोनी में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या, आरोपी पति बोला-“मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो”
Ad

You cannot copy content of this page