Nainital: ऑपरेशन प्रहार के तहत भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सकुशल बरामद

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भीमताल में 8 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 19/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक निवासी ग्राम बानना धूरा, भीमताल पर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद तनाव, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों का गहन परीक्षण किया और आरोपी व बालिका की तलाश में लगातार सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नेपाल सीमा की ओर भाग सकता है, जिसके बाद बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत का भी सहयोग लिया गया।

पुलिस ने 15 मई को गौलापार खेड़ा चौकी क्षेत्र के पास से आरोपी दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्राथमिक स्कूलों में 1670 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती तेज, 61,861 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

पुलिस ने बताया कि महिला उप निरीक्षक बबीता द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5(ञ)(2)/6 की बढ़ोतरी की गई है। मामले की आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page