Uttarakhand: भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद तनाव, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

खबर शेयर करें

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की हत्या के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में विनोद, उनके भाई अशोक और राजेश पर हमला किया गया था। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज और उसके साथियों ने तीनों भाइयों पर धारदार और भारी हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को हरबर्टपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों भाइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि विनोद और उनके परिवार ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल से जुड़े मामलों में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत कई जानकारियां मांगी थीं और ग्राम समाज की भूमि समेत अन्य मामलों में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: नवरात्र के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने की मांग उठाई। इसी बीच उग्र भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में महंगे होंगे हेली टिकट, सुरक्षा पर रहेगा फोकस

स्थिति उस समय और अधिक संवेदनशील हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारी गांव के धार्मिक स्थल की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तनाव और बढ़ गया तथा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को बिगड़ने से रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था संजय उर्फ संजीव

उधर, कुछ प्रदर्शनकारियों ने दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझाइश और सुरक्षा व्यवस्था के जरिए मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया।

मौके पर एसपी देहात Pankaj Gairola समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page