उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में महंगे होंगे हेली टिकट, सुरक्षा पर रहेगा फोकस

खबर शेयर करें

देहरादून। मानसून की विदाई के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार खासतौर पर केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी। नए सुरक्षा मानकों के चलते हेली सेवाओं के किराए में 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान...परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब ₹2 करोड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, प्रदेश में हाल ही में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार ने दूसरे चरण के लिए नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तय किया है कि अब हेली कंपनियां न तो मनमाने फेरे लगा पाएंगी और न ही क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा सकेंगी। खराब मौसम में उड़ान भरने पर भी सख्त पाबंदी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ‘बिल जमा करो वरना अंधेरा झेलो’...4.1 करोड़ बकाया पर ऊर्जा निगम की अंतिम चेतावनी, 23 मार्च से बंद होंगी स्ट्रीट लाइट्स

पहले चरण में जहां 9 कंपनियां रोजाना 250 से 270 उड़ानें संचालित करती थीं, वहीं अब केवल 7 कंपनियों को अनुमति दी गई है। ये कंपनियां एक तरफ से अधिकतम 184 उड़ानें ही भर सकेंगी। उड़ानों की निगरानी के लिए विशेष तंत्र बनाया जा रहा है, जिसमें डीजीसीए, एटीसी और यूकाडा के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए वेदर स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए अब देनी होगी ₹1100 सहयोग राशि

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी और 15 सितंबर से नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी। सरकार का कहना है कि यात्रा का मकसद श्रद्धालुओं को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित अनुभव दिलाना है, भले ही इसके लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page