Nainital: ‘बिल जमा करो वरना अंधेरा झेलो’…4.1 करोड़ बकाया पर ऊर्जा निगम की अंतिम चेतावनी, 23 मार्च से बंद होंगी स्ट्रीट लाइट्स

खबर शेयर करें

नैनीताल। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में बकाया वसूली को लेकर ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर पालिका को अंतिम नोटिस जारी किया है। स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल के रूप में करीब 4.1 करोड़ रुपये बकाया होने पर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 22 मार्च तक भुगतान नहीं हुआ, तो 23 मार्च को स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एस.के. सहगल ने बताया कि इससे पहले भी पालिका को नोटिस जारी कर 15 मार्च तक भुगतान करने को कहा गया था। उस समय कनेक्शन काटने की तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन आम जनता की परेशानी को देखते हुए कार्रवाई को टाल दिया गया। अब दोबारा नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बार समयसीमा के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पैडमैन लीजेंड डॉ. वीरेंद्र दवे के स्वागत में NCWDC का भव्य कार्यक्रम, 351 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड

मार्च माह के अंत में विभागों पर राजस्व वसूली का दबाव बढ़ जाता है और ऊर्जा निगम के लिए भी यह बकाया बड़ी चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस राशि की वसूली हर हाल में की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो शातिर अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

यदि स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटी जाती है तो इसका सीधा असर शहर की सुरक्षा और व्यवस्था पर पड़ेगा। रात के समय अंधेरा होने से दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही पर्यटन नगरी होने के कारण बाहरी पर्यटकों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जनवरी के बिलों में दिखेगी 50 करोड़ की छूट

अब हालात ऐसे हैं कि शहर की रातों की रोशनी पूरी तरह नगर पालिका के भुगतान पर निर्भर है। तय समयसीमा से पहले बकाया जमा होता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page