Uttarakhand: यात्रियों के लिए राहत…लालकुआं–किशनगंज स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, अब 27 मार्च तक चलेगी सेवा

खबर शेयर करें

लालकुआं। यात्रियों की बढ़ती सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05741/05742 लालकुआं–किशनगंज विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन किशनगंज से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और लालकुआं से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का जनकपुर सड़क स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब पूरे देश में लागू होंगे नियम

05742 लालकुआं–किशनगंज विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रात 8:10 बजे लालकुआं से रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर और सीतापुर जंक्शन होते हुए गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और वहां से आगे कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी के रास्ते जनकपुर सड़क स्टेशन पहुंचेगी। आगे यह ट्रेन फारबिसगंज और अररिया होते हुए तीसरे दिन दोपहर करीब 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सहस्त्रधारा में नहाना पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर मिला शव

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, सात शयनयान, चार साधारण द्वितीय श्रेणी और चार वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जून में फिर बढ़ेगा बिजली का बिल, यूपीसीएल ने जारी की नई एफपीपीसीए दरें

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page