Uttarakhand: बागेश्वर में दिनदहाड़े प्रधानाचार्य की हत्या…स्कूल जाते समय चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी विद्यालय का बाबू बताया जा रहा

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (55) की स्कूल जाते समय चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले का आरोप विद्यालय के ही एक बाबू (लिपिक) पर लगाया जा रहा है, जो कथित तौर पर पहले से रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए बैठा था।

रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोज की तरह विद्यालय के लिए निकले थे। जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे, आरोपी ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल उनकी मदद के लिए दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: गंगा में डूबी नाव, तीन की मौत, कई लोग लापता, SDRF चलाए रही रेस्क्यू अभियान

स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की ओर से मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव: आरक्षण प्रस्तावों पर तीन हजार से ज्यादा आपत्तियां, सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर से

जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रधानाचार्य की मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समाज ने इस जघन्य हत्या पर गहरा दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 26 अगस्त 2025

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page