Uttarakhand: ऑरेंज अलर्ट…आज नैनीताल समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नैनीताल, देहरादून, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारों का दौर जारी रह सकता है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फुटबॉल को समर्पित डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत की जीवन यात्रा पर बनी शॉर्ट फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

वहीं रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अधूरे सीवर-पेयजल कार्यों पर आयुक्त दीपक रावत का कड़ा रुख, ठेकेदारों पर पेनाल्टी के निर्देश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने, चट्टानें गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑटो में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, भीड़ का उठाती थी फायदा

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page