Nainital: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, काठगोदाम के पास पुलिस ने दबोचा…पत्नी पर शक बना खूनी वारदात की वजह

खबर शेयर करें

नैनीताल/ओखलकांडा। नैनीताल जिले के खनस्यूं थाना क्षेत्र में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने चार बच्चों की मौजूदगी में पत्नी डिक्री देवी के साथ डंडों और चम्मच आदि से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रातभर घर में ही रहा और अगले दिन बच्चों को धमकाकर घर से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना खनस्यूं पुलिस को ग्राम तल्ला ओखलकांडा में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ हल्द्वानी से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, पिथौरागढ़-बागेश्वर में ऑरेंज चेतावनी

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी भीम सिंह पुत्र मानसिंह ने अपने चार बच्चों के सामने पत्नी के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि उसने डंडों और चम्मच आदि से पत्नी को बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर पर ही सो गया। अगले दिन सुबह उसने बच्चों को धमकाया और घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत दी। इसके बाद वह घर से फरार हो गया।

मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर के आधार पर थाना खनस्यूं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 30 अगस्त से बागेश्वर में होगा ऑल इंडिया चंदन राम दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खनस्यूं अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और सुरागरसी-पतारसी शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज...क्या बोलीं DM वंदना आप भी सुनिए...Video

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनीस अहमद, चौकी प्रभारी ओखलकांडा उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी, अपर उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेश मर्तोलिया, हेड कांस्टेबल भूजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा और कांस्टेबल जय किशन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page