Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। विभाग ने बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भगत दा’ को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अलंकृत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि के चलते किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तानी हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब, ऑपरेशन 'सिंदूर' में एफ-16 और जेएफ-17 लड़ाकू विमान गिराए

हालांकि मौसम में यह बदलाव लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला सकता है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान और उमस से परेशान लोगों को बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश के सभी स्कूलों में बजेगी ‘वॉटर बेल’, बच्चों को समय-समय पर पिलाया जाएगा पानी

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page