तीन टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ RSS का नया हेडक्वार्टर ‘केशव कुंज’

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के झंडेवाला इलाके में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का भव्य उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है, जो पूरी तरह से सार्वजनिक दान के माध्यम से जुटाई गई राशि से बनाया गया है।

नए मुख्यालय में तीन विशाल टावर – साधना, प्रेरणा और अर्चना शामिल हैं, जिनमें कुल 300 कमरे हैं। ‘साधना’ टावर में RSS के कार्यालय स्थित हैं, जबकि ‘प्रेरणा’ और ‘अर्चना’ टावर आवासीय परिसर के रूप में बनाए गए हैं। इन टावरों के बीच एक सुंदर बगीचा और संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा स्थापित की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तानी हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब, ऑपरेशन 'सिंदूर' में एफ-16 और जेएफ-17 लड़ाकू विमान गिराए
Ad

परिसर में एक भव्य ऑडिटोरियम, समृद्ध पुस्तकालय, पांच बिस्तरों वाला अस्पताल और एक हनुमान मंदिर भी बनाया गया है। ऑडिटोरियम संघ के बड़े कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा, जबकि ‘केशव पुस्तकालय’ शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, सतबूंगा की 250 वर्ग मीटर भूमि सरकार में निहित

RSS की इस भव्य परियोजना में 75,000 से अधिक दाताओं ने योगदान दिया है, जिनका दान 5 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक रहा। ‘केशव कुंज’ को राजस्थानी और गुजराती वास्तुकला की शैली में तैयार किया गया है, जिसमें 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है और लकड़ी का प्रयोग न्यूनतम किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मामी संग फरार हुआ दूल्हा...नाबालिग भाई की शादी कराने की तैयारी, चाइल्ड हेल्पलाइन ने रोका बाल विवाह

RSS के नए मुख्यालय में 135 कारों की पार्किंग क्षमता है, जिसे भविष्य में 270 कारों तक बढ़ाया जा सकता है। संघ के कार्यों और गतिविधियों के विस्तार को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस परिसर को संघ की भावी रणनीतियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page