Uttarakhand: कुमाऊं के इस जिले में लगातार तीसरे दिन स्कूल बंद, 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में लगातार तीसरे दिन भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा 29 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 जुलाई (बुधवार) को जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेवा पुस्तिका गुम होने पर EE का अजीब आदेश वायरल, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

ऑरेंज अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 जुलाई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर आने की संभावना है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूपीसीएल के बिजलीघर होंगे साइबर सिक्योर! नियामक आयोग ने 31.85 करोड़ के अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को सशर्त मंजूरी दी

प्रशासन का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, नदी-नालों के उफान और जलभराव जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्तर पर निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई...ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

अभिभावकों और लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page