Uttarakhand: आज भी भारी बारिश का खतरा, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट…बिजली गिरने और अतिवृष्टि की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने बुधवार के लिए राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर कम समय में अत्यधिक वर्षा (इंटेंस रेन स्पेल) होने की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टिहरी में कार दुर्घटना, एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की मौत

वहीं, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी फिर बनी गैस चैंबर...AQI 355 के साथ दिल्ली की हवा बेहद खराब, कई इलाकों में हालात गंभीर

प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का अनुपालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page