Uttarakhand Weather: नैनीताल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों ने डेरा जमा लिया है और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से खासकर मैदानी क्षेत्रों में लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, कई इलाकों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स बढ़ते ही तेज हुआ कालाबाजारी का खेल, हल्द्वानी में रात के अंधेरे में उतर रहा गुटखा-पान मसाला

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव कांड पर हाईकोर्ट का शिकंजा, SSP को लगाई कड़ी फटकार, पूछा- कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?

विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा आने और पहाड़ी मार्गों के बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी सरकार का ‘दायित्व दांव’...14 नेताओं को जिम्मेदारी देकर साधे संगठन के समीकरण

वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page