उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू, कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार समेत कई क्षेत्रों से मानसून की वापसी हो चुकी है और अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश से इसकी विदाई हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 जून 2025

पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में बादल छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, छह माह के मासूम की मौत...प्रेमी पर हत्या का आरोप, नाले में मिला शव

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और पर्यटकों को बदलते मौसम के अनुरूप सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाला महाराष्ट्र का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी

You cannot copy content of this page