टैक्स चोरी का खेल: यूपी बॉर्डर पर चेकिंग का दिखावा, थोक वाहनों पर कार्रवाई, फुटकर माल बेखौफ गोदाम तक

खबर शेयर करें

रुद्रपुर/हल्द्वानी। त्योहारी सीज़न में ऊधमसिंह नगर टैक्स चोरी का अड्डा बन चुका है। दिल्ली और बरेली से बिना टैक्स चुकाए माल की खेप रोज़ाना यहां उतर रही है। सूत्रों का दावा है कि राज्य कर विभाग की महज औपचारिक चेकिंग और अफसरों की मिलीभगत के कारण टैक्स चोर माफिया बेखौफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला नदी में नहाते वक्त मुनस्यारी निवासी युवक की डूबने से मौत

जानकारों के मुताबिक यूपी बॉर्डर पर चेकिंग का दिखावा तो हो रहा है, पर निशाना सिर्फ थोक के बड़े ट्रक हैं। परचून और फुटकर माल ढोने वाले छोटे वाहन अफसरों की आंखों में धूल झोंकते हुए आराम से निकल रहे हैं। नतीजा यह कि रुद्रपुर और किच्छा में रोज़ाना करोड़ों का माल टैक्स चुकाए बिना गोदामों तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों की कार खाई में गिरी, दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं घायल

सबसे चौंकाने वाला आरोप विभाग के ही एक वरिष्ठ अधिकारी पर है, जो कथित तौर पर टैक्स चोर गिरोह को हर हरकत की अंदरूनी जानकारी दे रहा है। कहा जा रहा है कि उसी की शह पर चेकिंग टीमों की कार्रवाई से पहले ही माफिया माल को खिसका देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव कांड पर हाईकोर्ट का शिकंजा, SSP को लगाई कड़ी फटकार, पूछा- कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?

राज्य सरकार को हर दिन करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, मगर विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आम लोगों और व्यापारी संगठनों में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसके इशारे पर यह टैक्स चोरी का महाखेल बिना रोक-टोक के फल-फूल रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page