इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, छह माह के मासूम की मौत…प्रेमी पर हत्या का आरोप, नाले में मिला शव

खबर शेयर करें

सहारनपुर/मेरठ: सोशल मीडिया पर शुरू हुए कथित प्रेम संबंधों ने छह माह के मासूम समीर की जिंदगी छीन ली। सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच मेरठ के नौचंदी थाने को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दवाई लेने निकली पत्नी, फिर नहीं लौटी

इमरान के अनुसार, 12 जुलाई को उसकी पत्नी छह माह के बेटे समीर को साथ लेकर गंगोह दवाई लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला तो 22 जुलाई को गंगोह थाने में पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में पड़े युवक को मिली ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का भावुक फैसला

परिजनों ने अपने स्तर पर भी खोजबीन जारी रखी। 26 जुलाई को महिला हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल नामक युवक के घर मिली, लेकिन मासूम समीर उसके साथ नहीं था। इसके बाद महिला को घर लाया गया और बच्चे के बारे में पूछताछ की गई।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मेरठ बुलाया प्रेमी ने

इमरान का आरोप है कि पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान विशाल नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए थे।

महिला के मुताबिक, 12 जुलाई की रात विशाल ने उसे मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पर बुलाया। वहां मिलने के बाद उसने कहा कि वह बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता और उसे अपने एक दोस्त के पास छोड़कर आता है। महिला ने बच्चे को उसके हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तरबूज बना मौत का कारण...15 वर्षीय किशोर की मौत, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती

आरोप है कि युवक कुछ मिनट बाद लौट आया और कहा कि उसने बच्चे को सुरक्षित अपने दोस्त के पास छोड़ दिया है। इसके बाद वह महिला को अपने घर ले गया।

अगले दिन नाले में मिला मासूम का शव

इमरान ने बताया कि 29 जुलाई को उसे जानकारी मिली कि 13 जुलाई को मेरठ के सोहराब गेट क्षेत्र में एक अज्ञात शिशु का शव नाले से बरामद हुआ था। वह नौचंदी थाने पहुंचा, जहां शव की तस्वीर देखकर उसने बच्चे की पहचान अपने बेटे समीर के रूप में की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से साजिश के तहत मासूम की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव नाले में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नकली दवाओं पर चलेगा सख्त अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे: धामी

जीरो एफआईआर दर्ज, मेरठ पुलिस करेगी जांच

गंगोह थाना पुलिस ने इमरान की तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का होने के कारण केस की जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और प्रकरण की विस्तृत जांच मेरठ पुलिस करेगी। पुलिस अब महिला, उसके कथित प्रेमी और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही बच्चे की मौत की परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page