Haldwani: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, स्वराज आश्रम में भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और हाल ही में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी का पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों के बीच आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने प्रकाश जोशी के लंबे संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की।

खरगे की जनसभा को लेकर तैयारियों की समीक्षा

स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारियां, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में बड़ी गिरावट...चांदी 7,000 रुपये और सोना 1,600 रुपये तक टूटा

“कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत”

बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और पूरी ऊर्जा के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त की जनसभा ऐतिहासिक और भव्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा एडवांस क्लेम

यशपाल आर्य बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी जैसे अनुभवी नेता का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 8 अगस्त की जनसभा को उत्तराखंड की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, संजय किरौला, भोला दत्त भट्ट, मयंक भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जुए के विवाद में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का नाटक

बैठक का समापन 8 अगस्त को प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक, भव्य और सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसभा उत्तराखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page