BREAKING NEWS: अल्मोड़ा में सनसनी…सड़क किनारे खड़ी पिकअप से मिले दो अज्ञात शव, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा (भिकियासैंण)। अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से दो शव बरामद किए गए। उत्तर प्रदेश नंबर की बताई जा रही इस पिकअप में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी और भय का माहौल बन गया।

Two Unidentified Bodies Found in Pickup Vehicle Near Bhikiyasain, Police Launch Intensive Probe: स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त पिकअप वाहन दिनभर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी रही। शाम के समय जब कुछ ग्रामीणों की नजर वाहन के भीतर रखी वस्तुओं पर पड़ी तो उन्हें उसमें दो शव दिखाई दिए। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए उसके अंदर मिले दोनों शवों को बाहर निकालकर सुरक्षित रखवाया। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि शव यहां कैसे और किस उद्देश्य से लाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी इंडोनेशियाई महिला, बिना वीजा भारत में घुसने का कर रही थी प्रयास

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि पिकअप वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, वाहन यहां कब और कहां से आया तथा शवों को सड़क किनारे छोड़ने के पीछे क्या वजह हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि वाहन और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें।

इधर, दो शव मिलने की इस रहस्यमयी घटना के बाद से जैनल और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  44 साल की सैन्य सेवा के बाद सीडीएस जनरल अनिल चौहान को विदाई, बोले- कार्यकाल रहा संतोषजनक

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page