Uttarakhand: फोन पर अधिक बात करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार में फोन पर अधिक बात करने को लेकर पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला ने पड़ोसी दंपती पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।

शक्ति विहार निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में एक दंपती रहता है। महिला का आरोप है कि दंपती उसके फोन पर अधिक बात करने को लेकर आपत्ति जताता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। आरोप है कि हाल में विवाद बढ़ने पर पड़ोसी दंपती ने उसके साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: साजिश का सनसनीखेज मामला...युवती को बदनाम करने के लिए घर भेजा ड्रग्स से भरा गिफ्ट हैंपर

पड़ोसियों ने लगाए अलग आरोप

वहीं, पड़ोसियों की ओर से महिला को लेकर अलग तरह के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि महिला का अपने पति से मनमुटाव चल रहा है और वह अकेली रहती है। कुछ पड़ोसियों ने महिला की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 अप्रैल 2025

हालांकि, महिला पर लगाए गए इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ

पूछताछ के बाद होगी आगे की कार्रवाई

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट के आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page