Uttarakhand: साजिश का सनसनीखेज मामला…युवती को बदनाम करने के लिए घर भेजा ड्रग्स से भरा गिफ्ट हैंपर

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बुलंदशहर के एक युवक पर युवती और उसके परिवार को फंसाने व बदनाम करने के उद्देश्य से ड्रग्स से भरा गिफ्ट हैंपर भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता, जो रिटायर्ड सूबेदार हैं, ने पुलिस महानिदेशक को दी शिकायत में बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री को संदीप नामक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी सिकंदराबाद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और पिछले एक वर्ष से युवती को लगातार धमकियां व उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से हुआ भव्य अभिनंदन

आरोप है कि आरोपी ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को परेशान किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, उसने युवती के घर पर गांजा और अन्य नशीले पदार्थों से भरा गिफ्ट हैंपर भेजकर परिवार को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम के लिए हेली सेवा सोमवार तक बंद, सीएम ने दिये रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में रायपुर थाना और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खीर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रोकना पड़ा सर्च अभियान, बीआरओ की सड़क फिर क्षतिग्रस्त

वहीं, थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक (स्टे) लेकर आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page