ट्रंप का बड़ा संकेत: ईरान माने तो खत्म होगा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’, नहीं तो तेज होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि ईरान तय शर्तों को स्वीकार कर लेता है, तो अमेरिका अपना सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ समाप्त कर सकता है। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में लगाया गया सैन्य प्रतिबंध भी हटाया जा सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि समझौते की स्थिति में जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसमें ईरान भी शामिल होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में अहम कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी बनी यूक्रेन शांति वार्ता में सबसे बड़ी अड़चन, ट्रंप बोले- दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं

हालांकि, ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि तेहरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई को और तेज व व्यापक स्तर पर अंजाम देगा। उनके अनुसार, “अगर वे सहमत नहीं होते, तो कार्रवाई पहले से कहीं अधिक तीव्र होगी।”

यह भी पढ़ें 👉  मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के बीच भड़की हिंसा, 400 से अधिक हिंदुओं का पलायन, इंटरनेट सेवा बंद

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित समझौता करीब पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव 14 बिंदुओं पर आधारित है, जिसमें 30 दिन की वार्ता अवधि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक और अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड: तीन बच्चों समेत नौ की मौत, 30 दमकल गाड़ियों ने घंटों में पाया काबू

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षण, कड़े सुरक्षा प्रावधान और ईरान के यूरेनियम संवर्धन पर लंबे समय तक रोक लगाने जैसे बिंदु भी शामिल हैं। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर भी सहमति बनाने की कोशिश जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page