हल्द्वानी: रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 10 दिसंबर को होगा फैसला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर दायर मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज प्रस्तावित सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय मूल के पति ने पत्नी को मारी गोली, तीन रिश्तेदारों को भी उतारा मौत के घाट, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासियों की याचिकाओं और प्रशासनिक कदमों के बीच उच्चतम न्यायालय में चल रही कार्यवाही को लेकर लोगों में खासा ध्यान बना हुआ है।

सुनवाई टलने के बाद अब सभी की नजर 10 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जिसमें आगे की कानूनी दिशा तय होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page