भारतीय मूल के पति ने पत्नी को मारी गोली, तीन रिश्तेदारों को भी उतारा मौत के घाट, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

खबर शेयर करें

जिनेवा/अटलांटा : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित पारिवारिक विवाद के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। इस भयावह घटना में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Indian National Killed in Georgia Shooting: अटलांटा में भारतीय मिशन के अनुसार, यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह (स्थानीय समय) हुई, जिसमें चार वयस्कों की जान चली गई। घटना के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 300 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 56 बांडधारी चिकित्सक सेवा से बर्खास्त

महावाणिज्य दूतावास ने जताया गहरा शोक
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमें गोलीबारी की इस दुखद घटना पर गहरा दुःख है, जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

स्थानीय मीडिया का खुलासा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स, विशेष रूप से ‘फॉक्स5 अटलांटा’, के अनुसार संदिग्ध की पहचान विजय कुमार (51 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो अटलांटा का निवासी बताया जा रहा है। ग्विनेट काउंटी पुलिस के मुताबिक, मृतकों में विजय कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने मनाया जश्न, कहा- 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'

शूटर पर गंभीर आरोप
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विजय कुमार पर चार लोगों की हत्या, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और जानबूझकर हत्या (Intentional Murder) जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

रात ढाई बजे मिली कॉल, घर में मिला खून का मंजर
ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से एक इमरजेंसी कॉल मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के भीतर चार वयस्कों के शव पड़े मिले, जिन पर गोलियों के कई निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक धामी सरकार का फोकस

अलमारी में छिपे बच्चों ने बचाई जान
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय घर में मौजूद तीन बच्चे दहशत में अलमारी में छिप गए थे। बच्चों की सूझबूझ और सतर्कता के कारण उनकी जान बच गई। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

इस घटना ने अमेरिका में भारतीय समुदाय समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। भारतीय मिशन स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवार को कानूनी व मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page