उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट बरकरार

खबर शेयर करें

देहरादून। बीते दो दिनों से प्रदेश में बदला मौसम जहां मैदानी इलाकों के लिए राहत लेकर आया, वहीं पर्वतीय जिलों में यह राहत आफत में तब्दील हो गई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, 12 दिन में साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में अगले 24 घंटे के भीतर तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों में कई स्थानों पर झोंकेदार हवाओं के साथ मौसम के और बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेड अलर्ट पर सरकार का एहतियाती कदम, 30 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

You cannot copy content of this page